Posts

Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पहुंचा तीन सौ के पार

Image
भारत सरकार की वेबसाइट covidout.in के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19) के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच चुका है। शाम साढ़े छ: बजे तक देश में कुल 301 मामलों की पुष्टि हो गई है। 269 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 23 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां 64 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देशभर में आज से 111 लैब में कोरोना वायरस का टेस्ट होगा। देश में भारतीय और अन्य देश के 1600 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर रखा गया है। आज 262 लोग इटली के रोम से वापस आएंगे और इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इनमें से अधिकतर छात्र हैं। 21 Mar,2020 05:39 PM महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 नए मामले आए सामने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से जुड़े नए मामलों के आकंड़े जारी किए हैं। राज्य में आज कुल 12 नए कोरोना वायरस (COVID-19) पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 8 मुंबई से, 2 पुणे से, 1 यवतमाल से और 1 कल्याण